Ad image

“अयोध्या में राम भक्तों की सेवा करेंगे टिहरी गढ़वाल के कार सेवक: भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने किया टोली को रवाना”

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 फरवरी। प्रदेश भाजपा प्रबंधन समिति द्वारा जनपद टिहरी से पांच राम सेवको की टोली बनाकर सेवा कार्य के निमित अयोध्या धाम भेजे जाने का निर्णय लिया गया जिनका आज तिलक लगाकर, फूलों की मालाएं, अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने पार्टी कार्यालय नई टिहरी से रवाना किया। जिसमे टोली नायक दिनेश डोभाल के साथ राजेश ड्यूंडी, रंजन भण्डारी, रवि शंकर, वीरेन्द्र सेमवाल को अयोध्या धाम में देश विदेश से आने वाले राम भक्तों की आठ दिनों तक सेवा-सहयोग कर 11 फरवरी को टिहरी लौटेंगे। यह टोली के सभी सदस्य राम मंदिर निर्माण हेतु लंबे समय तक संघर्षशील रहे तथा जेल में बंद भी रहे हैं। मन्दिर निमार्ण से पूर्व इन कार सेवको द्वारा लिए गए संकल्प अनुसार वह नव निर्मित श्री राम धाम में गंगोत्री जी का पवित्र गंगा जल चढ़ाएंगे। श्री राम मन्दिर भूमि पूजन में भी टिहरी गढ़वाल से सबसे अधिक 12 तीर्थ स्थानों का जल तथा मिट्टी को अयोध्या धाम पहुंचाया गया था। भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रमोद उनियाल, मण्डल अध्यक्ष गोपी राम चमोली, संदीप रावत, विजय कठेत, संजय, विनीत उनियाल, रंजन पंवार, हीरा नेगी, अंबिका रमोला, धनी राम नौटियाल, राहुल भण्डारी आदी के द्वारा इन सभी राम सेवकों का मिष्ठान खेला कर स्वागत किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!