यहां सैकड़ों लोगों ने ली उजपा की सदस्यता

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  नई टिहरी से सटे कुठा गांव में पूर्व मंत्री व उजपा केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै की सभा के दौरान सैकड़ों लोगों ने उजपा की सदस्यता ली।  

ग्राम कुठ्ठा में उत्तराखंड जन एकता पार्टी के द्वारा जनता की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें दिनेश धनै ने ग्रामीणों से आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की । उस दौरान सैकड़ों लोग उत्तराखंड जनएकता पार्टी में शामिल हुए। 

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार की नाकामिया गिनाई। उन्होंने कहा कि जो विकास के कार्य उनके कार्यकाल में शुरू हुए थे वे एक कदम आगे नही बढ़े हैं। धनै ने कहा 2012 से 2017 तक जो विकास कार्य मेरे द्वारा किए गए थे उनको वर्तमान सरकार ने बाधित किया। उन्होंने वर्तमान सरकार के प्रतिनिधियों पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा जो रोजगार देने का काम मेरे कार्यकाल में मेरे द्वारा किया गया उसे वर्तमान सरकार में बैठे प्रतिनिधियों ने छीनने का काम किया। कहा जनता ने 2022 में आर्शीवाद दिया तो बाधित विकास कार्यों को मै पुनः स्थापित करने का काम करूँगा।

बैठक में उजपा जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रागिनी भट्ट, केंद्रीय सचिव आनंदी नेगी, विनोद सजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृष्णा ममगांई, जिला उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेन्द्र रावत, ग्राम प्रधान कुठा शांति रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष चंबा महिला प्रकोष्ठ अनीता भंण्डारी, शहर उपाध्यक्ष ममता रावत, केंद्रीय कोषाध्यक्ष कर्म सिंह तोपवाल, जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, कपूर सिंह चौहान, दर्बियान सिंह नेगी, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह रावत,लाल सिंह रावत, बुद्धि सिंह चौहान, प्रेम सिंह रावत, चन्दन सिंह रावत, मंगल सिंह रावत,दीवान सिंह, विक्रम सिंह रावत, सूर्यमणी भट्ट, किशोरी लाल चमोली, भगवत सिंह रावत, चमन सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत वीना देवी, पूर्व प्रधान शैला देवी, होशियार सिंह रावत, भगतसिंह चौहान, भगवान सिंह पंवार, जयेंद्र पंवार, त्रिलोक सिंह चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत जसपाल रावत, अमित रतूड़ी,कमान सिंह रावत, जगदीश रावत, सतेन्द्र रावत,उतम रावत,रैपाल सिंह रावत,अजय पाल रावत, मनजीत रावत,सुभम पंवार मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!