Ad image

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 फरवरी। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।

प्रथम दिवस में 100 मी0 दौड़, 200 मी० दौड़, 400 मी० दौड़ ,800 मी० दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, लम्बी कूद, ऊँची कूद तथा द्वितीय दिवस में बैडमिंटन, वॉलीबाल, शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं के नाम इस प्रकार रहेः 100 मी० दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः ऋषभ नेगी, शाहिल चंद, साहिल तथा बालिका वर्ग में शीला, वंदना एवं काजल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

200 मी० दौड़ में बालक वर्ग में शाहिल चंद, प्रियांशु प्रभात, साहिल एवं बालिका वर्ग में शीला, काजल एवं वंदना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

400 मी० दौड़ में बालक वर्ग में साहिल, प्रियांशु प्रभात एवं सौरभ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मी० दौड़ में बालक वर्ग में साहिल, प्रियाशु प्रभात एवं शाहिला चंद ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अरविंद सिंह, साहिल तथा आकाश नेगी ने क्रमशः प्रथम, द्वित्तीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शिवानी सजवाण, काजल एवं शीला ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में अरविंद सिंह. संदीप खवास, साहिल एवं बालिका वर्ग में काजल, शिवानी तथा शीला ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में साहिल चंद, अरविंद सिंह, साहिल एवं बालिका वर्ग में काजल, शिवानी एवं वंदना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में साहिल चंद, ऋषभ नेगी एवं शेखर रावत तथा बालिका वर्ग में काजल, बंदना रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शेखर रावत, ऋषभ नेगी एवं आकाश नेगी तथा बालिका वर्ग में काजल. शीला एवं शिवानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन, बॉलीबाल, शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता आकाश नेगी तथा रनर-अप सौरभ सिहं रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता विजेता टीम में अरविन्द, गौरव, प्रियाशु, विकास, साहिल चन्द तथा साहिल कुमार रहे। कैरम प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रियाशु विजेता तथा सचिन उपविजेता तथा बालिका वर्ग में शिवानी सजवाण विजेता तथा समीक्षा ध्यानी उपविजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में गौरव विजेता तथा सौरभ उपविजेता रहे।
महाविद्यालय स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में क़्रीड़ा समिति के नोडल अधिकारी डॉ० एन० एन० नौडियाल, क़्रीड़ा समिति के समस्त सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों तथा समस्त शैक्षणेत्तर कार्मिकों ने अपना विशेष योगदान किया। इस द्विदिवसीय प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी के आशीर्वचनों के साथ खेल प्रतियोगिता कार्यकम सम्पन्न हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!