Ad image

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के समीप क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापना के लिए भूमि चयन के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 मई, 2024। आज मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी नई टिहरी के समीप क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापना हेतु भूमि चयन को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय बौराड़ी, जिला नेत्र विभाग, ब्लड बैंक, आयुर्वेदिक चिकित्सा भवन, होम्योपैथिक कार्यालय, दिव्यांग अतिथि गृह, चिकित्सा आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया।

जिला चिकित्सालय में बढ़ती ओपीडी और पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की तैनाती को देखते हुए चिकित्सा सुविधाओं को विस्तार देने के लिए जिलाधिकारी द्वारा क्रिटीकल केयर यूनिट हेतु दो-तीन जगह चिन्ह्ति की गई, जिनमें जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक के उपर, आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग का भवन और जिला नेत्र विभाग (फिल्ड सचल इकाई) शामिल है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को आदर्श आचार संहिता के पश्चात् क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापना हेतु अग्रिम प्रक्रिया शुरू करने, जिला चिकित्सालय भवन के मरम्मत कार्याें, रंग-रोगन आदि का इस्टीमेट बनाने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों, चिकित्सा उपकरणों, औषिधियों, अनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान आदि के संबंध में जानकारी ली गई। सीएमओ को ब्लड डोनेशन को लेकर ड्राइव चलाने, जिला चिकित्सालय के समीप बनी पार्किंग में गाड़ियों को खड़ा करवाने, जिला चिकित्सालय के पीछे झाड़ी कटान एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये।

मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय को नया लुक देने हेतु सीएमओ को ऑपरेशन थियेटर, नेत्र ऑपरेट रूम, डेंडिस्ट आदि अन्य सुविधाओं हेतु मांग के अनुरूप प्रस्ताव बनाने को कहा गया। चार धाम यात्रा मार्गों पर सीएचसी में डॉक्टर तैनात किये गये है, एम्बुलेंस अलर्ट मोड में है।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनु जैन, सीएमएस अमित रॉय, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!