अब 12 करोड़ की मर्सिडीज की सवारी करेंगे PM मोदी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब आप मर्सिडीज-मेबैक s650 वाहन में चलते देखेंगे। हाल ही में नई मेबैक s650 में पहली बार उन्हें हैदराबाद हाउस में देखा गया था। जब वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए पहुंचे थे। Mercedes-Maybach S650 Guard VR 10 लेवल प्रोटेक्शन के साथ लेटेस्ट फेसलिफ्ट मॉडल है- जो किसी प्रोडक्शन कार में दिया गया अब तक का सबसे अधिक प्रोटेक्शन है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्सिडीज-मेबैक ने पिछले साल भारत में S600 गार्ड को ₹10.5 करोड़ में लॉन्च किया था और S650 की कीमत ₹ 12 करोड़ से ज्यादा हो सकती है। कार में सीट मसाजर के साथ एक शानदार इंटीरियर है। कार में लेगरूम बढ़ाने की सुविधा है। इसके लिए पीछे की सीटों को बदल दिया गया है।

भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विशेष सुरक्षा समूह यानी एसपीजी सुरक्षा आवश्यकताओं की पहचान करता है और यह निर्धारित करता है कि जिस व्यक्ति की वे रक्षा कर रहे हैं उसे एक नए वाहन की आवश्यकता है या नहीं। 

Mercedes-Maybach S650 Guard 6.0-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन द्वारा संचालित है जो 516 bhp और लगभग 900 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे तक सीमित है। S650 गार्ड बॉडी और खिड़कियां कठोर स्टील कोर बुलेट का सामना कर सकती हैं। इसे धमाका प्रूफ वाहन (ईआरवी) की रेटिंग मिली है। 

कार में सवार लोग 2 मीटर की दूरी पर होने वाले 15 किलो टीएनटी विस्फोट से भी सुरक्षित हैं। खिड़की के इंटीरियर पर पॉली कार्बोनेट का लेप चढ़ाया गया है। कार का निचला हिस्सा किसी भी तरह के विस्फोटों से बचाने के लिए भारी बख्तरबंद है। गैस हमले की स्थिति में केबिन में एक अलग वायु आपूर्ति भी होती है।

Mercedes-Maybach S650 Guard के फ्यूल टैंक को एक विशेष सामग्री को कोट चढ़ाया गया है, जो हिट की वजह से होने वाले छिद्रों को अपने आप सील कर देता है। यह उसी सामग्री से बना है जिसका उपयोग बोइंग अपने AH-64 अपाचे टैंक अटैक हेलिकॉप्टरों के लिए करता है। यह कार विशेष रन-फ्लैट टायरों पर चलती है जो क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में टायरों को सपाट कर देते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!