टिहरी रुरल प्रीमियर लीग (TRPL) का शुभारंभ आज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। टिहरी के युवा खिलाड़ियों के लिए खुश खबरी है। खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए टिहरी रुरल प्रीमियर लीग (TRPL) का शुभारम्भ 18 दिसंबर, 2021 को अपराह्न 1:00 बजे से बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में होगा।

इंतजार खत्म, आज से शुरू हो रही TRPL

टिहरी रुरल प्रीमियर लीग (TRPL) का उद्घाटन वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बतौर मुख्यातिथि करेंगे।

इस मौके पर स्वर सम्राट श्री किशन महिपाल जी भी अपने स्वरों की छटा बिखेरेंगे। आयोजन समिति ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। टिहरी रुरल प्रीमियर लीग (TRPL) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का यह एक गिलहरी जैसा प्रयास हो रहा है।

उपाध्याय ने कहा कि जनता का आशीर्वाद व सक्रिय सहयोग इस प्रयास को ऊर्जा व गति प्रदान करेगा। उन्होंने आम जनता से कार्यक्रम में सपरिवार 1 बजे बौराड़ी स्टेडियम में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!