Ad image

धर्मांतरण व लव जिहाद के खिलाफ बने राष्ट्रीय कानून — स्वामी रसिक महाराज 

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/डोईवाला । रानीपोखरी न्याय पंचायत क्षेत्र के बड़कोट गांव सनसाईन होटल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे  सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री) स्वामी रसिक महाराज ने धर्मांतरण व लव जिहाद के खिलाफ राष्ट्रीय कानून बनाए जाने की आवश्यकता जताई है।

उन्होंने सनसाईन होटल के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लालच, भय और धोखे से जो धर्मांतरण होता है, उसे रोकने के लिए राष्ट्रीय कानून बनाया जाना चाहिए। कुछ राज्यों में इसको रोकने के लिए कानून तो है लेकिन समस्या व साजिश राष्ट्रव्यापी है।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में लव जिहाद को लेकर जो कानून बना है, उससे काफी असर पड़ा है। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि धर्मांतरण व लवजिहाद पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया जाए। रसिक महाराज ने बताया कि समरसता युक्त भारत निर्माण के लिए देश में सनातन धर्म परिषद जनजागरण अभियान चलाएगी। प्रखंड स्तर तक 14 जनवरी को सनातन दिवस के कार्यक्रम होंगे।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि अनुसूचित जाति के बंधुओं को हिंदू समाज में सामाजिक न्याय मिले। समान बराबरी का व्यवहार हो। ऐसा समरसता युक्त वातावरण बनाने के लिए जनजागरण कर विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।कहा कि देश के पिछड़े इलाकों में अभियान चलाया जाएगा। रसिक महाराज ने कहा कि वामंपथी और बाकी लोगों ने परस्पर भेद निर्माण करने के लिए वैचारिक आक्रमण किए हैं।हम यूनिवर्सिटी, बड़े-बड़े कॉलेजों आदि को साथ मिलाकर इन वैचारिक हमलों के विरुद्ध काम करेंगे। 2026 में राष्ट्रीय सेमिनार के जरिए लोगों केे जागरूक किया जाएगा। कहा कि परिषद की योजना है कि मंदिर सबके लिए खुलें।पानी के स्रोत बंटे नहीं सबके लिए एक हों। मृत्यु के बाद सभी हिंदू जाति बिरादरी के लोगों को एक ही श्मशान भूमि उपलब्ध हो। इस पर परिषद जनजागरण के माध्यम से काम करेगी। ग्राम प्रधान बड़कोट श्रीमती दीक्षा भट्ट ने स्वामी रसिक महाराज को सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर समाजसेवी रमाबल्लभ भट्ट, साध्वी मां देवेश्वरी,भाजपा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ध्यानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश सेमवाल, संदीप जुगरान, महेंद्र भट्ट, मंजू सिलस्वाल, नीलम रावत, सनसाईन होटल के मालिक सुमन भट्ट, दीपक भट्ट, करन नेगी, आशीष कुकरेती, श्रीमती निर्मला भट्ट, भगवती रावत, सुमति सिलस्वाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!