जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने क्रॉस कन्ट्री दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित की गई क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन

टिहरी गढ़वाल 14 अगस्त, 2024। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग के तत्वाधान में क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। क्रॉस कन्ट्री दौड़ अण्डर 14 आयु वर्ग बालक/बालिका तथा ओपन महिला/पुरूष दो वर्गाें में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय डाइजर में क्रॉस कन्ट्री दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अण्डर 14 आयु वर्ग बालक/बालिका की दौड़ डाइजर से आईटीआई तक तथा ओपन महिला/पुरूष की दौड़ डाइजर से गणेश चौक तक आयोजित की गई।

क्रॉस कन्ट्री दौड़ में एक से पांच तक स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत किया गया। क्रॉस कन्ट्री दौड़ अण्डर 14 बालक वर्ग में आर्यन रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय अभिषेक रावत, तृतीय शौर्य रावत, चतुर्थ साहिल सजवाण तथा पंचम स्थान पर अग्रिम चौहान रहे। अण्डर 14 बालिका वर्ग में आभा शाह ने प्रथम स्थान, ईशिका नेगी द्वितीय, दीपिका बिष्ट तृतीय, मान्यता तोमर चतुर्थ तथा रंजना भण्डारी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं क्रॉस कन्ट्री दौड़ ओपन महिला वर्ग में आईशा ने प्रथम, सिमरन द्वितीय, वैशवी तृतीय, महक चतुर्थ तथा मानसी ने पंचम स्थान प्राप्त किया, जबकि ओपन पुरूष वर्ग में मंयक नेगी ने प्रथम, प्रियांशु नेगी द्वितीय, अमन नकोटी तृतीय, रितिक सजवाण चतुर्थ तथा रोहन राणा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। मुख्य विकास अधिकारी ने नशामुक्ति के बारे में बताते हुए बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।  

इस मौके पर जिला क्रीडा अधिकारी दीपक रावत, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, नेहरू युवा केन्द्र अधिकारी ए.के. सिद्ध, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, सचिव फुटबाल संघ दिनेश राणा, उपक्रीड़ा अधिकारी रितु जैन सहित प्रमोद उनियाल, शीश राम थपलियाल, ममता भट्ट एवं अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!