उप जिलाधिकारी घनसाली कृष्ण नाथ गोस्वामी ने कार्यभार संभालते अधिकारी कर्मचारियों की ली बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट

घनसाली के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने कार्यभार संभालने के दूसरे दिन ही आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र मतदान / मतगणना के दृष्टिगत विधानसभा घनसाली के क्षेत्र अंतर्गत सभी सहायक रिटर्निंग अफसरों सेक्टर मजिस्ट्रेटों, थानाध्यक्ष  घनसाली तथा समस्त राजस्व उप निरीक्षकों एवं सैद्धांतिक निगरानी दल की बैठक ली।

बैठक में कृष्ण नाथ गोस्वामी ने उपस्थित समस्त सेक्टर  मजिस्ट्रेटों के कार्यों की समीक्षा की तथा संवेदनशील बूथों का निर्धारण  कर तदनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल को प्रस्ताव प्रेषित किया गया। उन्होंने विधानसभा  घनसाली के अंतर्गत सभी शस्त्र धारकों के शस्त्रों को 2 दिन के भीतर थाना-घनसाली में जमा कराए जाने हेतु थानाध्यक्ष घनसाली एवं राजस्व पुलिस के समस्त राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देश दिए।

रिटर्निंग ऑफिसर घनसाली ने बैठक लेते हुए समस्त उड़न दस्ते दल, नगर पंचायत घनसाली एवं चमियाला के साथ सभी राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट किया कि यदि उनके क्षेत्र अंतर्गत कोई प्रचार सामग्री चस्पा होनी पाई जाती है तो उसको गंभीरता से लेते हुए तदनुसार उत्तरदायित्व निर्धारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!