डॉ धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का हाथ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नेगी ने भाजपा पर लगाया धोखा देने का आरोप, टिहरी सीट बनी हॉट

देहरादून। गुरुवार का दिन टिहरी विधानसभा सीट के लिए बड़ा ही उथल पुथल करने वाला रहा। एक और जहां प्रदेश कार्यालय देहरादून में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

वहीं दूसरी ओर टिहरी के वर्तमान विधायक धनसिंह नेगी ने हरीश रावत के आवास पर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। हरीश रावत ने उनकी पीठ थपथपाई और शुभकामनाएं दीं।

इधर धन सिंह नेगी ने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि किशोर से पार्टी ने करोड़ों की डील की है। धन सिंह नेगी अपने टिकट रोके जाने से यह माजरा समझ चुके थे और वे लगातार एक तरफ किशोर उपाध्याय का विरोध कर रहे थे। आख़िर उन्होंने भी पाला बदलते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

टिहरी सीट अब जिले की सबसे हॉट सीट होने जारही है। इस सीट पर उजपा प्रत्याशी दिनेश धनै काफी पहले से चुनाव प्रचार में उतर चुके थे लेकिन दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने वेट एंड वाच की स्थिति बनाए रखी। अब टिहरी विधानसभा की तस्वीर लगभग साफ हो गयी है। जहां भाजपा से किशोर चुनावी मैदान में उतरेंगे वहीं चिर प्रतिद्वंद्वी और वर्तमान विधायक डॉ धन सिंह नेगी कांग्रेस से। इस सीट पर फिलहाल त्रिकोणीय संघर्ष की उम्मीद है। लेकिन मतदान की घड़ी नजदीक आते आते मुकाबला सीधा भी हो सकता है। 

ब्रेकिंग न्यूज़। कांग्रेस आलाकमान ने टिहरी से डॉ धन सिंह नेगी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!