विधानसभा चुनाव संबंधित सूचनाओं की जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 01376-232871 किया जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचन घोषणा करने के फलस्वरूप विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करने हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया कि जन सामान्य से निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। उक्त कन्ट्रोल रूम में स्थापित टेलीफोन नम्बर 01376-232871 है, जो 24X7 कार्य कर रहा है। 

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 एवं निर्वाचन कार्य के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल की जानी है तो इस टेलीफोन नम्बर पर वार्ता कर जानकारी हासिल की जा सकती है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!