मतदाता जागरूकता शिविर का किया आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदाता जागरूकता हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में जनपद में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 

आज ब्रह्मपुरी तपोवन कुष्ठ रोगी आश्रम में समाज कल्याण विभाग टिहरी के तत्वाधान में दिव्यांग लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

वहीं स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत आंगनबाड़ी बीएलओ द्वारा अब तक 01 लाख 06 हजार 606 परिवारो को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है, जिसमें 56 हजार 86 महिलाएं तथा 50 हजार 520 पुरुष है। 

इन ग्रुपों के माध्यम से मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा अन्य जानकारियां जैसे- कोविड़, वोटर्स गाइड़लाईन, हेल्पलाइन नम्बर आदि साझा की जा रही हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!