कार दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली।  बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीरो बैंड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार चालक की मौके पर मौत हो गई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेस्क्यू टीम मौके पर है।

सूत्रों के अनुसार जोशीमठ नगर क्षेत्र में जीरो बैंड के पास एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त गोरंग गांव निवासी अशोक सकलानी घटनास्थल के कुछ दूर पर खड़े थे, उन्होंने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर कार चालक को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जोशीमठ कोतवाली प्रभारी राजेंद्र खोलिया ने बताया कि कार जोशीमठ से चाई गांव की ओर जा रही थी कि कार दुर्घटना हो गई जिसमें चाई गांव निवासी चालक दिगंबर सिंह चौहान (उम्र 42 वर्ष) की मौत हो गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!