चोरी के माल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली। विगत कुछ दिन पहले थाना घनसाली क्षेत्रान्तर्गत घुत्तु बाजार स्थित मोबाईल शॉप अंशु कम्युनिकेशन का शटर तोड़कर फोन व अन्य सामान के चोरी मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर दिया है।

बता दें कि 26-27 जनवरी 2022 को दुकान मालिक आशीष सिंह पुत्र जय विजेंद्र सिंह निवासी गवाना तल्ला, पोस्ट घुत्तु, टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना घनसाली में अज्ञात के विरुद्ध चोरी का अभियोग पंजीकृत करवाया गया था। जिस पर थानाध्यक्ष घनसाली सुखपाल सिंह मान की देखरेख में थाना घनसाली व साइबर क्राइम यूनिट, टिहरी गढ़वाल की एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा अथक खोजबीन करते हुए 5 फरवरी को रात्रि को घुत्तु पावर प्रोजेक्ट को जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामा 4 मोबाइल टच स्क्रीन फोन, 1 कीपैड फोन , 4 चार्जर मय डाटा केबल बरामद किया गया है।

पुलिस टीम ने अभियुक्त कमल बहादुर शाही पुत्र धन बहादुर शाही निवासी वार्ड नंबर 05 नगरपालिका खाड़ा चक्र, जिला कालीकोट आंचल कणाली, नेपाल (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!