विचित्र किंतु सत्य: दुनिया का एक गांव ऐसा, जहां बिना मर्द महिलाएं 30 सालों से हो रही प्रेग्नेंट

Garhninad Desk
3 Min Read
खबर को सुनें

साउथ अफ्रीका। आप विश्वास नहीं करेंगे पर दुनिया का एक गांव ऐसा भी है, जहां बिना मर्द महिलाएं 30 सालों से हो रही प्रेग्नेंट। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया में ऐसे ही एक गांव सुर्खियों में है। जहां पर पिछले 30 सालों सेबिना मर्द के महिलाएं प्रेग्नेंट हो रहीं हैं। दरअसल उस गांव में पिछले 30 सालों से पुरुष एंट्री बैन है। लेकिन इसके बावजूद यहां की महिलाएं आए दिन अचानक प्रेग्नेंट हो जाती हैं। कारण क्या है। जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका में उमोजा नाम का एक गांव है, जहां सिर्फ महिलाओं और उनके बच्‍चों को रहने की इजाजत है। पिछले 30 साल से इस गांव में एक भी मर्द ने कदम नहीं रखा है क्योंकि यहां की महिलाओं ने ही एक बड़ी वजह से मर्दों की एंट्री को प्रतिबंधित कर रखा है। लेकिन इसके बावजूद यहां की महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं और बच्‍चे के जन्‍म के बाद उनकी देखभाल अकेले करती हैं। वो ही मेहनत करके पैसे कमाती हैं और घर चलाती हैं। इन महिलाओं के बच्‍चों को भी नहीं पता कि उनके पिता कौन है।

दरअसल यह गांव रेप की शिकार 15 महिलाओं ने बसाया है। इस गांव में कुल महिलाओं की संख्या 250 है। 

बताते चलें कि घनघोर जंगलों के बीच बसे साउथ अफ्रीका के इस गांव में मर्दो के ना रहने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि सालों पहले बिट्रिश सैनिक यहां आए और जब कुछ महिलाएं भेड़ बकरियां चरा रही थीं, तभी आकर उनका रेप कर दिया था। जिसके बाद उन महिलाओं को पुरुषों से ऐसी घृणा हो गई कि उन 15 महिलाओं ने मिलकर पुरुषों से अलग होकर अपनी एक अलग दुनिया बसाने के लिए ये गांव बसा लिया। तभी से इस गांव में पुरुषों की एंट्री बंद है।

जानते हैं,प्रेग्नेंट होने का क्या है राज?

आपके जेहन में सवाल होगा कि आखिर यहां पिछले 30 सालों से किसी पुरुष को एंट्री नहीं मिली लेकिन यहां की महिलाएं कैसे गर्भवती होती है ? ये कोई चमत्कार नहीं है। दरअसल, रात के अंधेरे में जंगल से मर्द चोरी से छिपते-छिपाते यहां आते हैं और यंग महिलाएं उनमें से अपने लिए पुरुष पसंद करती हैं। उसके साथ यौन संबंध बनाती हैं और जब तक गर्भवती नहीं होती तब तक संपर्क में रहती हैं। मजे की बात यह भी है कि प्रेग्नेंट होते ही ये महिलाएं उस मर्द से सारे संबंध खत्‍म कर देती हैं यहां तक कि अपने बच्‍चे को भी उसके पिता के बारे में नहीं बताती। है न अजब गजब का खेल। 

अब समझ में आया कि बिना मर्द के कैसे होती हैं इस गांव की महिलाएं प्रेग्नेंट।

Share This Article
error: Content is protected !!