SSP ने इन्हें पुलिस मैन ऑफ द मंथ किया घोषित, प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। SSP टिहरी द्वारा पुलिस लाइन चम्बा में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर, समस्त थाना/शाखा/चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

गोष्ठी में समस्त थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय द्वारा प्रभावी अपराध नियंत्रण  तथा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

एसएसपी ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए समस्त पुलिस बल को बधाई दी साथ ही जिन अधिकारियों/ कर्मचारी गणों को अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगी है उन्हें बूस्टर डोज लगवाने तथा जिन कर्मचारियों द्वारा गोल्डन कार्ड नहीं बनवाए गए है, व जिन कर्मचारियों का सैलरी खाता पुलिस सैलरी पैकेज मैं स्थानांतरित नहीं किया गया है, उन्हें अपने खाते को पुलिस सैलरी पैकेज में स्थानांतरित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद में लंबित विवेचनाओं/शिकायती प्रार्थना-पत्रों के शीघ्र निस्तारण करने, बाहरी फड़, फेरी, रेडी/ किरायेदारों के सत्यापन करने, चार धाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी टिहरी द्वारा सी0आई0यू0शाखा जनपद टिहरी गढ़वाल के कानि0 राकेश,  कानि0 हिमांशु चौधरी, कानि0 उबेद उल्ला, कानि0 विकास सैनी  तथा थाना लम्बगांव के हे0का0(प्रो0) ना0पु0 राकेश राणा को उनके द्वारा किये गये विशिष्ट /सराहनीय कार्यों हेतु पुलिस मैन ऑफ द मंथ घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!