Ad image

‘रोड नही तो वोट नहीं’ नारे के साथ पीडब्ल्यूडी कीर्तिनगर का ग्रामीणों ने किया घेराव

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19मई 2023। देवप्रयाग विधानसभा के सुनार गांव सिरनी गांव में 15 साल पुरानी लिंक रोड के सुधारीकरण और डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी कीर्तिनगर कार्यालय का घेराव किया।
सामाजिक कार्यकर्ता ऋषिराम रतूड़ी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से जीर्ण शीर्ण हालात में पड़ी उक्त रोड की सुध आज तक विभाग ने नही ली। जिस से अक्रोशित होकर ग्रामीण आंदोलन करने को विवश है। कहा कि अब ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि अगर रोड नही बनी तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने कहा कि सुनार गांव सिरनी गांव के ग्रामीण लंबे समय से गांव की कच्ची लिंक रोड के एलाइनमेंट और डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं। उक्त कच्ची रोड से स्थानीय विधायक 2 बार जा चुके हैं। कभी सर्वे के नाम पर कभी एलाइनमेंट के नाम पर रोड का काम लटकाया जा रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि एक माह के भीतर यदि विभाग द्वारा और स्थानीय शासन द्वारा उक्त रोड के काम की प्रक्रिया को आगे नही बढ़ाया गया तो वे धरना प्रदर्शन शुरू करेंगी।
अधिशाषी अभियंता डीपी आर्य ने कहा कि ग्रामीणों की मांगे जायज है और विभाग द्वारा उक्त रोड के नवनिर्माण हेतु प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग देहरादून को वित्तीय स्वीकृति हेतु पत्र भेज दिया गया है। शासन स्तर पर स्वीकृत होते ही उक्त रोड का काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान यशोदा देवी, बीना लिंगवाल, चंद्रकला बंगवाल, गणेश भट्ट, ग्राम प्रधान भल्ले गांव जयंती डंगवाल, सुभाष लिंगवाल, विजय सिंह, माधवानंद, जगत राम, आनंद प्रसाद पूर्व प्रधान भल्ले गांव, मकान सिंह लिंगवाल, श्रीमती सुषमा लिंगवाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!