भाजपा नेता उत्तम सिंह कठैत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी। भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तम सिंह कठैत का निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है । श्री कठैत  भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार कठैत  के पिता है। उनके निधन पर विकासखंड के सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त व्यक्त किया है।

श्री उत्तम सिंह कठैत भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वह टिहरी गढ़वाल की राजनीति में बहुत सरल स्वभाव एवं मृदुभाषी नेता के रूप में जाने जाते हैं। वह लगातार पांच बार अपनी ग्राम पंचायत सरकंडा  के प्रधान रहते  हुए ,भिलंगना विकासखंड प्रधान संगठन के दो बार अध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही वे  जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल के दो बार सदस्य रहे। तथा जिला सहकारी बैंक के भिलंगना विकासखंड से संचालक भी रहे।

उन्होंने राज्य बनने के बाद भाजपा के टिकट पर  घनसाली विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ा। वह पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी के अभिन्न मित्र रहे। उनके निधन पर पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी, भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट धनीलाल शाह, विधायक  शक्ति लाल शाह, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,भीम लाल आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र डंगवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद ब्यास, भाजपा नेता चंद्र किशोर  मैठाणी, नत्थी सिंह नेगी सूर्य प्रकाश  रतूड़ी,ब्लाक प्रमुख बसुमती घनाता एडवोकेट लोकेंद्र जोशी, सुशील देव सुरीला गोविंद सिंह राणा दर्शन लाल आर्य सुखराम देता कमल दास आदि ने शोक व्यक्त किया है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!