विविध न्यूज़

तीसरा विकल्प या सत्ता में हिस्सेदारी (छह)

Please click to share News

खबर को सुनें

विक्रम बिष्ट

गढ़ निनाद समाचार* 24 जनवरी 2021

नई टिहरी।

अस्थाई तौर पर कुछ परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है। यथा नई टिहरी में शुल्क मुक्त  पेयजल एवं विस्थापितों को सस्ती बिजली। ग्रामीण विस्थापितों को सस्ती 15 रुपए मासिक पर प्रति परिवार एक बिजली संयोजन देने की हनुमंत राव समिति ने सिफारिश की थी।

बांध विस्थापितों को पेयजल कर माफी की मांग नागरिक मंच आदि समूह काफी समय से करते आ रहे हैं। एकता मंच ने सड़कों पर उतरकर इसको आक्रामक आंदोलन का स्वरूप दिया है। प्रदेश सरकार ने भी कई किंतु परंतुओं के साथ विस्थापितों को राहत देने का निर्णय लिया है। एकता मंच के संयोजक आकाश कृशाली स्वयं इसे समस्या का स्थाई समाधान नहीं मानते हैं। उनके विचार से स्थाई रोज़गार ही समस्याओं का स्थाई समाधान हो सकता है। 

लेकिन 20 सालों में जो अवसरवादी राजनीति अपने द्वारा पैदा की गई स्थाई राजधानी और मूल निवास के मसलों को नहीं सुलझा पायी वह  इसका समाधान क्या कर पाएगी! तीसरे विकल्प की दावेदारी करने वालों के पास इसका कौन सा वैकल्पिक मॉडल है, बताएं तो जरा।…जारी


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!