प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के तहत आज राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में सभी विधानसभाओं की ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा की गई है।

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा (पौड़ी श्रीनगर), के ए दयानंद (लैंसडाउन व चौबट्टाखाल), राजीव रतन(कोटद्वार व यमकेश्वर), जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे तथा राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक कर सील किया गया। साथ ही संबंधित पार्टी प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर भी किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित पार्टी प्रतिनिधियों को जनपद के सभी बूथों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन बूथों में मतदान करते समय ईवीएम मशीनों में खराबी आ गई थी उन मतदान केंद्रों में दूसरी ईवीएम मशीन का प्रयोग किया गया। कहा की मतगणना दिवस पर दोनों मशीनों की काउंटिंग की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस पर राजनीतिक पार्टियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूमों का डबल लॉक खोला जाएगा। कहा की स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु 03 घेरों में दी गई है। जिससे किसी भी खतरे का भय नहीं बना रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!