शूरवीर सजवाण बने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

विधानसभा चुनाव 2022 में को-चेयरमैन, चुनाव अभियान समिति (गढ़वाल मण्डल) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी

देहरादून। प्रभारी उत्तराखंड व स्थायी सदस्य-कांग्रेस कार्यसमिति श्री देवेंद्र यादव ने पूर्व सिंचाई मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि कांग्रेस पार्टी में आपकी वरिष्ठता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक अनुभव के मद्देनजर पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा आपको उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही आपको विधानसभा चुनाव 2022 में को-चेयरमैन, चुनाव अभियान समिति (गढ़वाल मण्डल) की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

आशा है आप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!