टिहरी जिले में 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ, 131 पोलिंग पार्टियां मुख्यालय पहुंची

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज जनपद के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में मतदान का प्रतिशत 55.53 रहा। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र देवप्रयाग में 54.07, नरेंद्रनगर में 61.35, प्रताप नगर में 49.23, टिहरी में 53.76, धनोल्टी में 65.42 तथा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र घनसाली में 49.73 प्रतिशत मतदान हुआ। 

कहा मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है, 131 पोलिंग पार्टियां मतदान कराकर जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई पहुंची, जिसमे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र टिहरी की 107 व विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र नरेंद्रनगर की 24 पार्टियां शामिल है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!