नई टिहरी। टिहरी बांध परियोजना के दौरे पर आये केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर० के०सिंह केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मन्त्री श्री कृष्ण पाल गुज्जर एवं ऊर्जा संसदीय समिति के माननीय सांसद सदस्यो से क्षेत्रीय सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के माध्यम से दिनेश डोभाल अध्यक्ष टिहरी बांध प्रभावित- पुनर्वासित जन संघर्ष समिति की अगुवाई में एक शिष्ट मंडल ने मुलाकात की।
शिष्ट मंडल ने टिहरी वांध प्रभावित, विस्थापित व पुनर्वासितो कीमुवाअजा,पुनर्वास व पुनर्स्थापना आदि से सम्वन्धित विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु पुनर्वास मद में धनराशि का प्राविधान करवाये जाने तथा हनुमंता राव एवं दिनकर कमेटी की संस्तुतियों को लागू किया जाय एवं अवशेष समस्याओं के समाधान हेतु उच्च स्तरीय संयुक्त निरीक्षण समिति का गठन कराये जाने के सम्वन्ध में वार्ता कर एक मांग पत्र सौंपा।
टिहरी बांध प्रभावित- पुनर्वासित जन संघर्ष समिति के शिष्ट मंडल ने ऊर्जामंत्री से की मुलाकात

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



