ब्रेकिंग: कार दुर्घटना में 3 की मौत, 4 घायल

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

अल्मोड़ा।  अल्मोड़ा से बड़ी खबर आ रही है यहां स्याल्दे तहसील के बसेड़ी में कार दुर्घटना हुई है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।  नायब तहसीलदार दिवान गिरी गोस्वामी व राजस्व टीम, एएसआई पुलिस चौकी भिकियासैंण मौके पर रहे।

सूत्रों की मुताबिक बृहस्पतिवार को गाजियाबाद से देघाट आ रही कार संख्या यूपी -14 डीयू -6348 भिकियासैंण से 15.किमी दूर बसेडी़ के मुसोली के पास अचानक खाई में गिर गई। 

जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में  हेमंत कोहली 39, चन्नू 37, रश्मि पत्नी चंद्रप्रकाश 32 वर्ष शामिल हैं। जबकि चार लोग विद्या 32 पत्नी हेमन्त कोहली, आरव 8 पुत्र रिया 9 पुत्री हेमन्त कोहली व जाह्नवी 6 पुत्री चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल गाजियाबाद के नए बस अड्डे के पास नंद गांव कृष्ण कुंज के रहने वाले हैं। सभी लोग देघाट के सनड़ भीडा में एक पीपलपानी समारोह में जा रहे थे। सभी घायलों को आपातकालीन 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण लाया गया। चारों घायलों को हायर सेंटर भेज दिया गया है। 

Share This Article
error: Content is protected !!