मतगणना कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन संपन्न

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैनात मतगणना कार्मिकों का जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु खुराना की उपस्थिति में पहला रेंडमाइजेशन एनआईसी कक्ष में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 287 मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया। जिसमें 171 ईवीएम मतगणना कार्मिक एवं 116 पोस्टल बैलेट मतगणना कार्मिक शामिल है। गौरतलब है कि जिले की तीनों विधानसभाओं की मतगणना 10 मार्च को पीजी कालेज परिसर गोपेश्वर में करायी जाएगी।

        कार्मिकों के रेंडमाइजेशन के दौरान सीडीओ वरुण चौधरी,एडीएम हेमंत वर्मा,परियोजना निदेशक आनंद सिंह,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रमन पुंडीर सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएस रावत उपस्थित थे।

Share This Article
error: Content is protected !!