संविधान दिवस पर नरेन्द्रनगर महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नितिन शर्मा के निर्देश पर आयोजित शिविर में प्राधिकरण के सचिव दयाराम ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है।
उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता तथा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!