Ad image

रहस्यमयी ढंग से स्कूल से लापता मासूम पुलिस ने किया सकुशल बरामद, मां को लौटाया

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

लालकुआं।  लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया इलाके में स्कूल पढ़ने गया कक्षा 2 का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।  मां ने जब रोते बिलखते थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस खोजबीन में लग गई।

बता दें कि पढ़ने के लिए स्कूल भेजा 8 वर्ष के मासूम के खोने पर रोती बिलखती मां पहुंची पुलिस के पास, नैनीताल पुलिस ने बच्चे को बरामद कर पोंछे मां के आंसू।*

बता दें कि आज 12 मार्च को थाना चोरगलिया पर श्रीमती गीता बजेठा पत्नी हेम बजेठा निवासी मल्ला पचौनिया थाना चोरगलिया द्वारा आकर मौखिक सूचना दी की उसका 8 वर्षीय बेटा गौतम बजेठा आज सुबह स्कूल गया था। जो प्राथमिक विद्यालय चोरगलिया में कक्षा 02 में पढ़ता है, लेकिन वापस नहीं आया है।

इस पर श्री हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया ने उपनिरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर बच्चे की ढूंढ खोज शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद आखिर बालक को लाखनमंडी चोरगलिया बाजार क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द गया। 


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!