30 सितम्बर तक कोविड़ टीकाकरण का अमृत महोत्सव आयोजित, निशुल्क लगेगी प्रिकॉशन डोज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जनपद में दिनांक 15 जुलाई 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक 18 से 59 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों को निःशुल्क प्रीकाशन डोज लगायी जायेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में दिनांक 15 जुलाई 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ऐसे लाभार्थियों को जिन्हें द्वितीय डोज के पश्चात 06 माह का समय पूर्ण हो चुका है, को कोविड-19 टीकाकरण की प्रीकाशन डोज जनपद के सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर निःशुल्क लगायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनपद में दिनांक 15 जुलाई से 30 सितम्बर 2022 तक कोविड़ टीकाकरण का अमृत महोत्सव आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रीकाशन डोज हेतु ड्यू नागरिक आनस्पाट के साथ-साथ कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुकिंग करके भी टीकाकरण करवा सकते है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!