कोटेश्वर परियोजना में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। कोटेश्वर हाईड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कोटेश्वर पुरम में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह  04 मार्च से 10 मार्च 2022 मनाया जायेगा। श्री ए.के. घिल्डियाल महाप्रबंधक (परियोजना) ने आज अधिकारियों / कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिला कर सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

महाप्रबन्धक (परियोजना) ने अपने संबोधन में कर्मचारियों को सुरक्षा के नियमों का अनुपालन ध्यान में रखते हुए कार्यस्थल पर कार्य करने की अपील की ।

श्री बी. के. गोयल अपर महाप्रबंधक ने सुरक्षा सप्ताह संदेश पढ़कर सुनाया। एवं श्री एच. के. जिंदल, अपर महाप्रबंधक सुरक्षा ने कार्यस्थल पर कार्य करते हुए 10 सुरक्षा मंत्र कर्मचारियों को बताए जिनको ध्यान में रखते हुए कार्यक्षेत्र को दुर्घटना रहित बनाया जा सकता है ।

आर.डी. ममगाई उप प्रबंधक (जनसंपर्क)

ने बताया कि सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना के कर्मचारियों के लिए सुरक्षा जागरूकता से संबंधित निबंध,नारा प्रतियोगिता के साथ ही प्राथमिक उपचार एवं सहायता विषयक तथा अग्नि सुरक्षा से बचाव एवं नियंत्रण विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश सेमल्टी, उप प्रबंधक (सुरक्षा) द्वारा किया गया ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!