Ad image

नई टिहरी में ‘टिहरी कप’ कैरम प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 20 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम परिसर के हाल में ‘टिहरी कप’ कैरम प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में करीब 20 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा भी दिखाते हैं। उन्होंने सरकार से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को अधिक प्रोत्साहन देने की अपील की, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिल सकें।
आयोजन समिति के सदस्य—निकेश धीमान, दानिश बेग, अफजल बेग, रसूल बेग, इमरान खान, सरफराज, अकबर, सलीम बाबू और गगन सहित अन्य सदस्यों ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कुंजापुरी क्लब और आयोजन समिति की टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
प्रतियोगिता के पुरस्कारों की बात करें तो डबल्स वर्ग में विजेता टीम को ₹5100 और उपविजेता को ₹3100 की धनराशि दी जाएगी। वहीं सिंगल्स वर्ग में विजेता को ₹3100 और उपविजेता को ₹2100 के साथ आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!