Ad image

पुलिस परिजनों ने हर्षोल्लास से मनाया फूलदेई पर्व

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

फूलदेई, छम्मा देई
जतुके देला, उतुके सही
दैणी द्वार,भर भकार
फूल देई, छम्मा देई।
🌿🌿🌿🌿

नई टिहरी। नए साल,नई ऋतु (बसंत ऋतु), नए फूलों के आने का संदेश लाने वाला उत्तराखंड के पहाड़ों का लोक पर्व ‘फूलदेई’ जिसे बाल पर्व भी कहा जाता है, आज दिनांक 14.03.2022 को पुलिस लाइन चंबा में निवासरत पुलिस परिवार की महिलाओं/बच्चों द्वारा लाइन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पुलिस परिवार की महिलाओं/बच्चों द्वारा बुरांश, कचनार जैसे जंगली फूलों (फ्यूंली) को बांस की टोकरी में एकत्रित कर व गुड़,चावल और नारियल से सजाकर, पूजा पाठ के उपरान्त आवासीय भवनों के मुख्य द्वार स्थित चौखट पर रखकर परिवारों की खुशहाली एवं सुख-शांति की दुआएं मांगी गई।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!