तो सीएम धामी चंपावत से ही लड़ेंगे उपचुनाव, गहतोड़ी ने विधायकी से दिया इस्तीफा

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। आखिरकार यह साफ गो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चंपावत सीट से ही उपचुनाव लड़ेंगे। क्योंकि इस सीट से नव नवनिर्वाचित विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि चम्पावत से पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। गहतोड़ी ने सबसे पहले धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उनके आवास पर अपना त्यागपत्र सौंपा। 

गहतोड़ी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जब उनके क्षेत्र से विधायक होंगे तो पूरे चम्पावत का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है, बस उनके क्षेत्र का विकास होना चाहिए।

Share This Article
error: Content is protected !!