वाहन दुर्घटना में 3 मरे 2 घायल

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

थत्यूड़। दिनांक 06-04-2022 की रात्रि को ग्राम बेल परोगी में एक यूटिलिटी खाई में गिर गयी, जिसमें 05 व्यक्ति सवार थे। उक्त सूचना पर राजस्व, थाना टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल ग्राम बेल ग्राम परोगी से ग्राम कण्डी सहायक कच्चा मार्ग पर एक बुलेरो यूटिलिटी वाहन संख्या UK07CA2711 मार्ग से करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हैl मृतकों व घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया हैl जिनमें 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है तथा 02 व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर देहरादून रेफर किया गया है जो कि उपचाराधीन है। उक्त वाहन विकास नगर देहरादून से बेल गांव की तरफ आ रहा था। उक्त मृतकों को अस्पताल दूर होने के कारण पशु चिकित्सालय परोगी में रखा गया हैi पंचायत नामा की कारवाई आज की जाएगीl

मृतकों का विवरण-
1-गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह खत्री निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 48 वर्ष।
2- राजेश पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष।
3-कुंवर सिंह पुत्र देह सिंह निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 68 वर्ष।

घायलो का विवरण-
1-बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह निवासी सड़ब मल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष।
2-मनोज राणा पुत्र बलदेव सिंह राणा निवासी ग्राम सड़ब तल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष (चालक)।

Share This Article
error: Content is protected !!