Ad image

डीएम ने चार धाम यात्रा को लेकर सड़क सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा के दौरान सड़क सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश। बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि घनसाली के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया।

बैठक में गत वर्ष के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटना के कारणों की समीक्षा की गई।

साथ ही जनपद में स्थित ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों एवं चारधाम यात्रा मार्गों पर किये गये कार्य की अद्यतन स्थिति, परिवहन/पुलिस द्वारा जनपद में किये गये सड़क सुरक्षा अभियोगों में किये गये प्रवर्तन कार्य आदि पर चर्चा की गई। 

डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मार्गों के सुधारीकरण/क्रैश बैरियर आदि के सुधार हेतु प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी सड़कों का पैच वर्क, पेंटिंग आदि कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें। साथ ही सड़कों के गड्ढों की सूचना और कब तक भर जायेंगे, की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। 

जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्यवाही में सुधार लाने के निर्देश दिये। साथ ही ओवर स्पीड, ओवल लोडिंग, तेज रफ्तार, नशा करके वाहन का संचालन आदि अभियोग में संयुक्त रूप से नियमित चालान करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये। 

जिला मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण के संबंध में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों को चिन्ह्ति करें और एसडीएम के सहयोग से अभियान चलायें। साथ ही इस संबंध में कितने नोटिस जारी किये गये और क्या कार्यवाही की गई, रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होंने सभी एसडीएम से वाहन पार्किंग के संबंध में भी जानकारी ली तथा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रवर्तन की कार्यवाही कोविड एवं चुनाव के चलते कम हुई, जिसको इम्प्रूव कर लेंगे। शहरों में सड़कों के दोनों साइड पर आड़े तिरछे वाहनों के संबंध में एनाउंमेंट एवं चालान की कार्यवाही कर रहे हैं। एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा ने बताया कि गत बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में नरेन्द्रनगर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया गया है तथा शहर के मुख्य मार्ग पर साईन बोर्ड स्थापित किया गया है। 

सामु.स्वा.केन्द्र कण्डीसौड़ (छाम) विकास खण्ड धौलदार टिहरी गढ़वाल में ट्रामा सेंटर संचालित है तथा वहीं पर कार्यरत चिकित्सकों द्वारा ही ट्रामा सेंटर में नियमित रूप से सेवाएं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में जनवरी 2021 से मार्च, 2022 तक 39 वाहन दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 05 सड़क दुर्घटनाएं वाहन के अनियंत्रित होने के कारण, 02 चालक को नींद का झौका आने व स्कूटी स्लिप होने के कारण घटित हुई।

बैठक में एसडीएम घनसाली के.एन.गोस्वामी, देवप्रयाग सोनिया पन्त वीडियो कांफ्रेंस से जबकि एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान, प्रभारी सीएमओ डॉ. दीपा रूबाली, अधि.अभि. लोनिवि नरेन्द्रनगर मो. आरिफ खान, बौराड़ी दिनेश मोहन, अधि.अधि. टिहरी अनिल पन्त, कीर्ति नगर रोशन सिंह पुण्डीर, चम्बा शिवकुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!