Ad image

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया 

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की घटना सामने आई है। शादी के लिए परिवार के लोग राजी नहीं होने के कारण जान दी। दोनों के शव स्यूड़ा गांव में एक दुकान में पड़े मिले हैं। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। काठगोदाम पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार स्यूड़ा गांव का रहने वाला हीरा गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा अनीता  से प्यार करता था। जिसमें लड़के की उम्र 25 साल और लड़की की उम्र 18 साल बताई जा रही है। प्रेम की भनक दोनों के परिवार को लग गई थी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। हीरा गांव मैं परचून की दुकान चलाता था।  

दुकान पर अनीता का आना-जाना लगा रहा था। परिवार के लोगों ने अनीता की शादी दूसरी तय करने की तैयारी शुरू कर दी थी। शनिवार की रात अनीता की मां ने अपनी दोनों बेटियों को दूसरे मकान पर जानवरों की देखभाल करने के लिए बुलाया। अनीता ने अपनी छोटी बहन को भेज दिया लेकिन खुद नहीं गई। 

वह हीरा की दुकान में पहुंच गई। हीरा की मां सुबह दुकान पर पहुंची तो दोनों बेसुध पड़े थे। दोनों के हाथ पैर ठंडे पड़ गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने उपनिरीक्षक मनोज कुमार को स्यूड़ा गांव भेजा। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। 

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि दोनों की शादी के लिए परिवार के लोग राजी नहीं हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। एक दूसरे के बिना दोनों जी नहीं सकते हैं। इसी कारण इस दुनिया को छोड़ने का निर्णय लिया है।

स्यूड़ा गांव में दो मौतों से मातम पसरा हुआ है। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों के पिता काश्तकारी कर घर का खर्च चलाते हैं। गांव वालों का कहना है कि कभी सोचा भी नहीं था कि दोनों इस तरह का कदम उठा लेंगे। पटवारी हेम पलड़िया ने बताया कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!