Ad image

विराट संत सम्मेलन एवं आध्यात्मिक चेतना शिविर 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

शिवधाम आश्रम सैक्टर 31 के प्रागंण में संगत समतावाद के 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होने वाले 56वें विशाल वार्षिक समता सत्संग सम्मेलन में देशभर से गुरुदेव महन्त बुधनाथ महाराज के प्रेमीजन शामिल होने पहुंच रहे हैं। इस आयोजन के दौरान पांचों दिन सांयकाल 6 बजे रात्रि 10 बजे तक  बद्रीनाथ धाम उत्तराखण्ड के संत नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज अपने प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे और सत्संग के बाद आश्रम में गुरु का अटूट लंगर चलेगा.साध्वी माँ देवेश्वरी ने इस आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 55 साल से यह वार्षिक आयोजन धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस साल तैयारियां महीने भर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सोनीपत, अंबाला, जगाधरी, दिल्ली,पंजाब, हिमांचल प्रदेश देहरादून व बरेली से कई वरिष्ठ वक्ता भी पहुंच रहे हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!