Ad image

श्री करन माहरा प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष, और भुवन कापड़ी के उपनेता बनने पर टिहरी कांग्रेस ने किया स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें


नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट एवम वरिष्ट नेता मुरारीलाल खंडवाल, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवान, विक्रम पंवार,,श्रीमतीदर्शनीरावत,मुसर्फअली, कुलदीप पवांर,देवेन्द्र नौडियाल, ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि”अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का हम सभी कांग्रेसजन स्वागत करते है, इस महत्वपूर्ण निर्णय से पार्टी को नईं ऊर्जा मिलेगी, और अनावश्यक रूप से पार्टी के खिलाफ अनर्गल बयान देने वालो पर भी लगाम लगेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरारीलाल खंडवाल, ,शान्ति प्रसाद भट्ट,मुसरफ अली, ज्योती प्रसाद भट्ट,दर्शनी रावत, कुलदीप पवार, देवेन्द्र नौडियाल, सोहन सिंह रावत, खुशी लाल, नवीन सेमवाल, संतोषआर्य, दिनेशलाल,ने सयुक्तरूप से कहा कि श्री करन माहरा नौजवान नेता है, कई बार से विधायक है, उप नेता प्रतिपक्ष रहे है, उन्हे व्यापक रुप से सांगठनिक अनुभव हासिल है, उनके नेतृत्व में पार्टी मज़बूत होगी।
श्री यशपाल आर्य के सरकार, और विपक्ष दोनों बड़े अनुभवो को देखते हुए पार्टी ने LOP की जिमेदारी दी है, श्री आर्य जी प्रदेश की जनभावना के अनुरूप जनहित के मुद्दों को सदन में उठाएंगे, वही युवा तुर्क नेता जिन्होने भाजपा के मुख्य्मंत्री के चेहरे को पटखनी दी श्री भुवन कापड़ी को उप नेता बनाए जाने से सदन में जनहित के मुद्दों को नई धार मिलेगी, और पार्टी में युवाओं को आगे बढ़ने की भी प्रेरणा मिलेगी।
तीनो नेताओ को बधाई देते हुए कांग्रेस ने यहां मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर शान्ति प्रसाद भट्ट, मुरारी लाल खंडवाल, नरेंद्र चंद रमोला, ज्योति प्रसाद भट्ट,दर्शनी रावत, आनद सिंह बेलवाल, कुलदीप पंवार, देवेन्द्र नौडियाल,आनंद रावत, खुशी लाल, विक्रम पॉवर, साब सिंह सजवान,दिनेश लाल, संतोष आर्य, नवीन सेमवाल आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!