भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से शुरू, 16 को मदन कौशिक करेंगे समापन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग आज से नई टिहरी के बहुउद्देशीय भवन में प्रारम्भ हुआ । प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ प्रदेश के प्रशिक्षण प्रमुख श्री ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी  व संचालन जिला महामंत्री गोविंद रावत ने किया।

उद्घाटन सत्र में भाजपा के इतिहास विकास पर अपना विषय रखते हुये ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा के उभार के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया की भाजपा एक विचार को लेकर चलने वाला राजनीतिक दल है। आज अपने कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से यह दल विश्व का सबसे बड़ा दल बन गया है।  

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी ने कहा कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 16 मई तक चलेगा। बताया कि इसका समापन प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी करेंगे।

दूसरे सत्र में प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने मीडिया के महत्व व सोशल मीडिया की समझ पर अपना विषय रखा व कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग के टिप्स दिये।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट जी ने व्यक्तित्व के विकास पर अपना विषय रखा व बेहतर व्यक्तित्व  के निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!