हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, 6 लोगों की मौत, 17 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

जींद । हरिद्वार से परिवार के मुखिया की अस्थि विसर्जन कर पिकअप वाहन से वापस हिसार लौट रहे परिजन हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार की सुबह- सुबह पिकअप वाहन जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला के पास ट्रक से जा टकराया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 17 घायल हो गए।

ये लोग अस्थियां विसर्जन कर हरिद्वार से वापस हिसार जा रहे थे। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।सभी परिवार के मुखिया की मौत के बाद हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे।
यह हादसा जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला के पास मंगलवार की सुबह हुआ। ट्रक और पिकअप की टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि आवाज आसपास के गांव में भी सुनाई दी। सभी हिसार जिले के गांव नारनौंद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!