Ad image

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता केंद्र द्वारा 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन

Garhninad Desk
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 21 मार्च। श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित देवभूमि उद्यमिता केंद्र द्वारा 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता और नए रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से, युवा पीढ़ी को उत्तराखंड राज्य में आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

देवभूमि उद्यमिता केंद्र की नोडल अधिकारी, प्रोफेसर अनिता तोमर ने उद्यमिता के महत्व को समझाने और छात्रों को विभिन्न प्रशिक्षण और सीड फंडिंग के बारे में जानकारी प्रदान करने का काम किया है। यह कार्यक्रम उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू की गई “देवभूमि उद्यमिता योजना” के तहत आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के छात्रों को विभिन्न लाभ प्रदान करना है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया जा रहा है ताकि वे अपने व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।

विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के कला संकाय के डीन प्रोफ़ेसर डी. सी. गोस्वामी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय छात्रों को मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करके उनके कौशलों को बढ़ावा देना है। इस योजना के परिणामस्वरूप, युवा आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे।

विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के वाणिज्य संकाय के डीन प्रोफ़ेसर कंचन लता सिन्हा ने व्यापार में प्रवेश करने के तरीकों को समझाने का प्रयास किया। देवभूमि उद्यमिता केंद्र के मेंटर प्रोफेसर धर्मेन्द्र तिवारी, बताया कि देवभूमि उद्यमिता केंद्र राज्य के युवा उद्यमियों के लिए एक नई ऊर्जा स्रोत है। यह केंद्र उन्हें उद्यमिता क्षमता को बढ़ाने और उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने का मंच प्रदान करेगा। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के डॉ. सिद्धार्थ रावत ने बताया कि, देवभूमि उद्यमिता केंद्र में विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें शिक्षा, प्रशिक्षण, और आर्थिक समर्थन की सुविधाएं शामिल हैं। यह केंद्र छात्रों को विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों के लिए आवश्यक ज्ञान, सीख, और समर्थन प्रदान करेगा। देवभूमि उद्यमिता केंद्र, श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में नए उद्यमियों को समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करने का एक और कदम है।

श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर, प्रोफेसर एन.के. जोशी ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि देव भूमि उद्यमिता विकास योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा तथा इस योजना से यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रायें एवं स्थानीय नागरिक लाभान्वित होंगे। उन्होंने ने बताया कि ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड राज्य के युवा मनोबल को उद्यमिता की दिशा में बढ़ावा देना और युवा उद्यमियों को उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण, और आवश्यक संसाधनों के साथ समर्थन प्रदान करके उन्हें विभिन्न उद्यमिता क्षेत्रों के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम की सफलता हेतु माननीय कुलपति ने अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रोफेसर वी. डी. पाडेय ,प्रोफेसर दीपा शर्मा, डॉ. शिवांगी उपाध्याय, डॉ. उर्वशी, डॉ. लता, डॉ. गौरव रावत, और डॉ. रीता भी इस महत्वपूर्ण सत्र में उपस्थित रहे और छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!