Ad image

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में धूमधाम से मनाया वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का जन्मदिन

Garhninad Desk
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने स्वयं किया मंत्र उच्चारण

ऋषिकेश। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में स्थानीय विधायक व राज्य के वित्त एवं शहरी विकास कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उनके सुपुत्र पीयूष अग्रवाल ने कहा कि राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल से वित्त मंत्री जी का विशेष लगाव रहा है उनको स्वयं आज यहां पर उपस्थित होना था परंतु अत्यधिक व्यस्तता की वजह से वह उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा निरंतर विद्यालय के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और माननीय मंत्री जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए धन्यवाद अदा किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने मंत्री जी के प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित उनके सुपुत्र पीयूष अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से स्वागत करते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए पूर्ण समर्पित शिक्षित एवं चरित्रवान क्षेत्र विधायक प्रेमचंद अग्रवाल जी का जन्मदिन विद्यालय पूर्ण भावनाओं के साथ उनकी दीर्घायु की कामना के लिए मना रहा है।

इस अवसर पर केक काटते समय विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने वित्त मंत्री की दीर्घायु के लिए स्वयं मंत्रोच्चारण किया और उनके प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित पीयूष अग्रवाल के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

पेड़ बाबा के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ एस एन मिश्रा की अगुवाई में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के लंबे एवं यशस्वी जीवन के लिए कामना करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा कपूर के 5 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉक्टर ज्ञान प्रकाश डॉक्टर एसएन मिश्रा एम्स के डॉक्टर निर्भय डॉक्टर साइ डॉक्टर रूपसा डॉ दर्शना परीक्षा प्रभारी श्यामसुंदर रयाल संजय ध्यानी हरेंद्र सिंह राणा आर पी नौटियाल आदित्य उनियाल राजेश नेगी विनोद पवार मनोज शर्मा मनोज गुप्ता सहित सभी शिक्षक कर्मचारी अभिभावक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!