Ad image

14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। मा. उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल एवं समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा 14 मई, 2022 को राज्य के मा. उच्च न्यायालय, समस्त जनपद तथा अधीनस्थ न्यायालयों, राज्य एवं समस्त जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, श्रम न्यायालयों एवं ऋण वसूली न्यायाधिकरण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकृति के वादों का निस्तारण किया जायेगा।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में दिनांक 14 मई, 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक राज्य के मा. उच्च न्यायालय, समस्त जनपद तथा अधीनस्थ न्यायालयों, राज्य एवं समस्त जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, श्रम न्यायालयों एवं ऋण वसूली न्यायाधिकरण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकृति के वादों का निस्तारण किया जायेगा। जैसे फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एनआई एक्ट सम्बन्धित मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित मामले, वैवाहिक/कुटुम्ब न्यायालयों के मामले, श्रम सम्बन्धित मामले, भूमि अर्जन के मामले, दीवानी वाद, राजस्व सम्बन्धित वाद, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले, वेतन भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से मामले, धन वसूली से सम्बन्धित मामले, अन्य ऐसे मानले जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके, का निस्तारण किया जायेगा।
सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय परिसर नैनीताल द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करवाना चाहते हैं वह दिनांक 12 मई, 2022 तक किसी भी कार्यदिवस में सम्बन्धित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अपने मामलों को नियत करवा सकते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!