रोजगार हेतु पात्र लाभार्थियों का चयन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना तथा ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम-स्टे अनुदान योजना के तहत लाभार्थियों के चयन हेतु प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनंद सिंह की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। जिसमें साक्षात्कार के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया।

इस दौरान वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों, दीनदयाल उपाध्याय ग्रह आवास योजना के अंतर्गत 30 तथा ट्रैकिंग ट्रेक्शन होमस्टे अनुदान योजना के अंतर्गत 40 लाभार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। चयनित लाभार्थियों को योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति दी गई। इस दौरान जिला स्तरीय चयन समिति में जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र, जिला उद्योग केन्द्र के सहायक महाप्रबंधक विक्रम सिंह कुंवर आदि उपस्थित थे।

Share This Article
error: Content is protected !!