पर्यावरण संरक्षण के लिए बागवानी पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। साजीमोन फिलिप ने एचएनबीजीयू श्रीनगर में भूगोल के अनुशासन से अपनी पीएचडी थीसिस सफलतापूर्वक पूरा  किया है। उन्होंने पीजी गवर्नमेंट कॉलेज, डोईवाला में प्रोफेसर संतोष वर्मा की देखरेख में “बागवानी और यह गढ़वाल क्षेत्र की सामाजिक आर्थिक परिस्थितियों पर है” पर अपना शोध किया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मनाडी, हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो डीडी शर्मा बाहरी परीक्षक थे।

इस अवसर पर भूगोल विभाग के एचओडी प्रो आरएस नेगी, संकाय सदस्य शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र के भूमि उपयोग पैटर्न और कृषि परिदृश्य, टिहरी जिले में भूजल और जल परिदृश्य, गढ़वाल क्षेत्र में बागवानी उत्पादन क्षेत्रों पर एक झलक पर शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उनकी थीसिस बागवानी के वर्तमान दायरे और सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए बागवानी पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता को दर्शाती है। साजीमोन फिलिप Carmelites of Mary immaculate (CMI)  में एक कैथोलिक Priest हैं।  हम उन्हें अपने भविष्य के लिए सभी सफलता की कामना करते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!