Ad image

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी दो दिवसीय टिहरी भ्रमण पर, 13 जून को लाभार्थियों से करेंगे संवाद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री प्रहलाद जोशी 13 जून, 2022 को नगरपालिका हॉल, बौराड़ी टिहरी गढ़वाल में केन्द्र पोषित योजनाओं के लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ सीधा संवाद करेंगे। श्री जोशी 12-13 जून को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में आज विकास भवन नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन योजनाओं के 10-10 लाभान्वित लाभार्थियों तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पूर्ण तैयारी के साथ संवाद कार्यक्रम में संवाद हेतु लाना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित विभागों के विभागीय अधिकारियों दायित्व सौंपे गये हैं।
बैठक में डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान सतीश नौटियाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, ईडीएम हरेन्द्र शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!