जब तक सूरज चांद रहेगा प्रवीण तेरा नाम रहेगा

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नम आँखों से पैतृक घाट पर शहीद प्रवीण को सैन्य सम्मान सहित दी गयी अंतिम विदाई

नई टिहरी/घनसाली। (लोकेन्द्र जोशी)। जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में 2 जून 2022 को पतिलुहलान और छोटीपुरा के बीच सेंधाऊ बाजार में आतंकियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान 15वीं गढ़वाल राइफल के वीर सैनिक प्रवीण सिंह शहीद हुए। जिनका आज हम आँखों से अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद प्रवीण सिंह को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पुंडोली पट्टी नैल चामी विकास खंड भिलंगना टिहरी गढ़वाल लाया गया। जहां से उनके पार्थिव शरीर को  अंतिम अंत्येष्टि हेतु उनके पैतृक घाट महड़ (शिवपुरी) नैलचामी लाया गया। जहां उनके पिता द्वारा मुखाग्नि देकर, अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने शहीद को अंतिम विदाई दी।

आपको बताते चलें कि शोपिया आतंकी हमले के शहीद प्रवीण गुसाईं का पार्थिव शरीर उनके गाँव पुण्डोली पहुंचा तो, शहीद के परिवार के साथ उपस्थिति लोगों का हुजूम अपने आँसू न रोक सका और रो पड़ा।शहीद का परिवार सदमे में है। 

शहीद प्रवीण अपने सैनिक पिता श्री प्रताप सिंह गुसाईं की प्रेरणा से वर्ष 2011 सेना में भर्ती हुए। जो कि 15 वीं गढवाल राइफल में थे। वर्ष 2014 में श्रीमती अमिता से विवाह हुआ। जिससे उनके 6 साल का एक बेटा अंश है।  उनका बड़ा भाई विदेश में है। वे अपने रोते बिलखते  परिवार को छोड़ गए। सैनिक प्रवीण  अभी 27 मई को छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर गया था। 

जब तक सूरज चांद रहेगा प्रवीण तेरा नाम रहेगा

पार्थिव शरीर के सम्मान  में आज पूरा घनसाली  सहित इलाके के छोटे बड़े सभी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। जैसे ही स्थानीय बाजार घनसाली में सेना के काफिले के साथ पार्थिव शरीर घनसाली पहुंचा, तो बाजार में एकत्रित जनसमूह,ने  जब तक सूरज चांद रहेगा,प्रवीण तेरा नाम रहेगा! भारत माता की जय! के साथ   पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे   गगनभेदी नारों से आसमान गूंज गया।  उपस्थित जन समूह द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा कर नम आँखों से उन्हें विदाई दी गयी। 

शहीदकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

इस दौरान श्री नीलचामेश्वर मंदिर परिसर में शहीद प्रवीण सिंह के पार्थिव शरीर पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, भारतीय सेना कर्नल मुकेश प्रसाद, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी एस चंद, जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, एस डीएम घनसाली के.एन. गोस्वामी आदि द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इसके बाद शहीद के सम्मान में  सैनिकों द्वारा सलामी दी गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!