आपदाउत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

श्रीनगर में अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर, लोगों से अलर्ट रहने की अपील

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ सौरभ गहरवार ने आज श्रीनगर में अलकनंदा का चेतावनी स्तर 535.00 मीटर को पार कर 535.90 मीटर होने पर उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को कीर्तिनगर क्षेत्र में अलकनन्दा नदी के समीपवर्ती क्षेत्रों में सर्वाेच्च सतर्क दृष्टि अपनाते हुए विभिन्न विभागों/ संस्थानो/कार्मिकों/जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूकता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नदी तट के समीपवर्ती क्षेत्रों में निवासरत लोगों को नदी में न जाने देने तथा तदनुसार खोज-बचाव टीमों को भी अलर्ट मोड़ में रखने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम को यह भी निर्देशित किया गया कि सुरक्षात्मक रूप से यदि आवश्यक हो तो नदी तट पर निवासरत लोगों को अन्यत्र सुरक्षित स्थलों पर अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाय तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करें।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!