Ad image

ब्रेकिंग: यहां डीएम ने अवैध प्लाटिंग और भूमि कटान में चार को किया निलंबित

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने  राजपुर रोड में में अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चार अधिकारी/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें खान अधिकारी वीरेंद्र सिंह, भू गर्भ वैज्ञानिक अनिल कुमार, दो सुपरवाइजरो प्यारे लाल एवं श्री महावीर सिंह शामिल हैं।

जिलाधिकारी सोनिका ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण के बाद इन चार कर्मियों के निलंबन के निर्देश दिए हैं। सोनिका ने तत्काल निर्माण कार्यों को ध्वस्तीकरण कराते हुए, प्रथम दृष्टया में लापरवाह अधिकारियों को निलंबन करने के निर्देश दिए। जिनमें जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, भू गर्भ वैज्ञानिक अनिल कुमार तथा प्राधिकरण के दो सुपरवाइजर प्यारे लाल एवं महावीर सिंह शामिल हैं।  

जबकि खनिज मोहिरर भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, कुंदन सलाल के द्वारा अनुज्ञाधारक के विरुद्ध थाना डालनवाला में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन पर गंभीरता से निगरानी रखेंगे। 

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस के बनरवाल, जिला खनन अधिकारी विजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!