Ad image

काबिल अधिकारी की हर कोई करता है तारीफ

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पूर्व शिक्षा मंत्री नैथानी सहायक निदेशक घिल्डियाल को बधाई देने पहुंचे उनके आवास

देहरादून। अधिकारी काबिल हो या अपने क्षेत्र का विशेषज्ञ हो तो सत्ता पक्ष हो या विपक्ष बधाई देने में क्या हर्ज है भाई। भारतीय धर्म शास्त्रों की उक्ति है कि उत्कृष्ट व्यक्तित्व एवं कृतित्व वह है जिसकी विरोधी भी प्रशंसा करें और यह उक्ति चरितार्थ होती है हाल में सहायक निदेशक बने डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल पर। 

दरअसल सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर पूर्व शिक्षा मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी आज खुद ही उनके धर्मपुर स्थित आवास पहुंचे और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं ।

डॉक्टर घिल्डियाल को उत्तराखंड की एक विशाल पेंटिंग शुभकामनाओं सहित भेंट करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि विज्ञान और वेदांत के मूर्धन्य विद्वान, ईमानदार छवि और कुशल प्रशासक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल को शिक्षा विभाग का सहायक निदेशक बनाया जाना सही निर्णय है। इस निर्णय की पक्ष और विपक्ष द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा हो रही है।

इस अवसर पर अपने आवास पर पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री का हार्दिक अभिनंदन करते हुए सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि शिक्षा में ज्ञान ,चारित्र्य और एकता के साथ यदि कोई सरकार अच्छे निर्णय ले रही है तो उसके सकारात्मक कार्यों की विपक्ष के द्वारा भी प्रशंसा होनी चाहिए यही एक स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। 

डॉ घिल्डियाल ने बताया कि स्वयं नैथानी भी शिक्षा सुधारों के हिमायती हैं। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नई शिक्षा नीति 2020 के उत्तराखंड में क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई।

यहां यह बात विशेष उल्लेखनीय है कि पब्लिक सर्विस कमीशन से चयनित डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल को उत्तराखंड सरकार की सिफारिश पर वर्ष 2015 में शिक्षा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रथम गवर्नर अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया गया है इसके साथ ही उन्हें संस्कृत शिक्षा एवं ज्योतिष के क्षेत्र में उत्तराखंड ज्योतिष रत्न, उत्तराखंड संस्कृत गौरव ,ज्योतिष विभूषण आदि पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!