Ad image

भाजपा नई टिहरी मंडल की बैठक में आगामी चुनावों पर हुई कसरत, पात्र लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का लिया संकल्प

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। भाजपा नई टिहरी मंडल की बैठक में आगामी चुनावों पर की कसरत की गई तथा पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।

भाजपा नई टिहरी मंडल की बैठक
भाजपा जिला कार्यालय में आज प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नई टिहरी मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मंडल कार्यकारिणी, मोर्चों के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री, शक्ति केंद्रों के संयोजक, सभी बूथो के अध्यक्ष, मंडल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय, जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी व मंडल प्रभारी नलिन भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मंडल प्रभारी नलिन भट्ट ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए तथा आगामी पालिका व लोकसभा चुनावों की तैयारी में अभी से जुटने का आवाहन किया। उन्होंने अफसोस भी जताया कि भारी जीत के बावजूद भी हम नई टिहरी मंडल में पीछे रहे। इसके क्या कारण रहे उसपर मंथन किया जाना चाहिए ताकि आगामी लोकसभा चुनावों व पालिका चुनाव में ऐसी नौबत न आये।

बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बूथ लेवल तक अभी से कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने उपस्थित मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आज भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है उसके लिए जमीनी कार्यकर्ता बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं। कठैत ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य खेम सिंह चौहान, शीशराम थपलियाल,  देवेंद्र दत्त बेलवाल, अनीता कंडियाल, लीला मखलोगा, निर्मला, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी,  बिजल दास, अबरार अहमद, रामलाल नौटियाल, अनीता पैन्यूली, अनुसूया नौटियाल, बीना, मधु भट्ट, जसोदा रावत, विद्या नेगी, मीना सेमवाल, पंकज बरवाण, विमला खण्डका, तौफीक खान, मनीष राणा, पंचम तोपवाल,  गुरु प्रसाद चमोली, पवन शाह, मस्ता सिंह नेगी, मुनेद्र भट्ट,  दिनेश चौहान, घनानंद शर्मा, विजय डोभाल, सोहन सिंह चौहान, सोहन लाल खंडेलवाल, राकेश चौहान,असगर अली, दिनेश पुंडीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!